प्रयागराज को तीर्थराज कहा जाता है। त्रिवेणी संगम, बड़े हनुमान जी और अलोपी देवी मंदिर जैसे धार्मिक स्थल यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खास महत्व रखते हैं। इस लेख में प्रयागराज के प्रमुख तीर्थस्थलों, उनकी धार्मिक मान्यताओं और दर्शन की योजना से जुड़ी जानकारी दी गई है। शहर के ऐतिहासिक और अन्य पर्यटन स्थलों की जानकारी के लिए [प्रयागराज में घूमने की जगह] लेख पढ़ें।
इलाहाबाद का कुम्भ मेला

पौराणिक मान्यता यह है कि समुद्र मंथन के दौरान भगवान विष्णु ने इसी रास्ते अमृत कलश को लेकर जा रहे थे। और अमृत की चार बुंदे इसी संगम मे गिरा था।
तब से इस जगह पर संगम स्न्नान होना सुरु हुआ। और इस जगह का नाम तीर्थराज भी पड़ गया, संगम मे डुबकी लगा लेने से सभी पाप कट जाते है और लोग पवित्र हो जाता है।
इस मेले का आयोजन हर साल माघ माह मे होता है और इस जगह पर प्रत्येक बारह साल बाद कुम्भ मेला और हर 6 बर्ष बाद अर्धकुम्भ मेले का आयोजन होता है।
सिविल लाइन से इलाहबाद कुम्भ मेले की दूरी 5 किलोमीटर की है। जहा आप ऑटो और कैब से पहुंच सकते है।
इलाहाबाद का फेमस माघ मेला

प्रयागराज का माघ मेला
प्रयागराज का माघ मेला हर साल माघ महीने में त्रिवेणी संगम के तट पर आयोजित होता है। इस दौरान देशभर से श्रद्धालु संगम में स्नान, पूजा और धार्मिक अनुष्ठान करने आते हैं। मेले में साधु-संतों के शिविर और धार्मिक गतिविधियाँ भी देखने को मिलती हैं।
माघ मेले की प्रमुख स्नान तिथियाँ और आयोजन की व्यवस्था हर साल अलग हो सकती है। यात्रा की योजना बनाने से पहले उस वर्ष की तारीखें और प्रशासनिक निर्देश जाँच लें।
यह इलाहाबाद का माघ मेला आकर्षण का केंद्र है इस माघ मेला में देश सहित विश्व भर के लोग त्रिवेणी गंगा स्नान करने के लिए पहुंचने हैं। इस मेले में नागा साधुओं की अनेको झाइयां देखने का अवसर मिलता है।
पौराणिक मान्यता यह है कि समुद्र मंथन के समय जब भगवान विष्णु अमृत के कलश को लेकर जा रहे थे। तब असुरों द्वारा छीना झपटी करने पर अमृत की चार बूद संगम में गिर गया था।
प्रयागराज के प्रमुख तीर्थ स्थल
प्रयागराज के प्रमुख तीर्थस्थलों में त्रिवेणी संगम, बड़े हनुमान जी का मंदिर, अलोपी देवी मंदिर और मनकामेश्वर मंदिर शामिल हैं। इन स्थलों का धार्मिक महत्व और उनसे जुड़ी मान्यताएँ श्रद्धालुओं को आकर्षित करती हैं।
त्रिवेणी संगम
त्रिवेणी संगम प्रयागराज का प्रमुख तीर्थस्थल है, जहाँ गंगा, यमुना और मान्यता के अनुसार अदृश्य सरस्वती का संगम होता है। श्रद्धालु यहाँ स्नान, पूजा और धार्मिक अनुष्ठान के लिए आते हैं। माघ मेले और कुंभ के दौरान संगम क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँचते हैं।
बड़े हनुमान जी का मंदिर

बड़े हनुमान जी का मंदिर इलाहाबाद किले से 500 मी उत्तर दिशा में बना हुआ है। यह मंदिर पूरी दुनिया का इकलौता ऐसा मंदिर है जिस मंदिर में हनुमान जी लेटे हुए हैं। मंदिर का एक हिस्सा नदी के पानी में हमेशा डूबा रहता है।

जो लोग इलाहाबाद में घूमने जाते हैं। वह इस ऐतिहासिक मंदिर में दर्शन जरूर करते हैं। यहां श्रद्धालुओं की भीड़ पूरे साल बनी रहती है
लेटे हनुमान मंदिर (Lete Hanuman Mandir)

ऐसा कहते है या मानता कि जब बजरंगबली लंका से वापस अयोध्या रहे थे तो रास्ते में थकावट के वजह से माता सीता से आज्ञा लेकर संगम के किनारे इसी मुद्रा में लेट गए थे और इसी को देखते हुए इस मंदिर का निर्माण हुआ है।
प्रयागराज में त्रिवेणी संगम के पास स्थित लेटे हनुमान मंदिर श्रद्धालुओं के बीच काफी प्रसिद्ध है। यहाँ हनुमान जी की लेटी हुई प्रतिमा के दर्शन होते हैं। संगम स्नान के बाद कई श्रद्धालु इस मंदिर में दर्शन करने आते हैं।
धार्मिक मान्यता है कि यहाँ हनुमान जी के दर्शन करने से मनोकामनाएँ पूरी होती हैं। मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ विशेष पर्वों और स्नान के दिनों में बढ़ जाती है।
अलोपी देवी मंदिर (Alopi Devi Mandir)

मंटा है कि यह मंदिर मां सती के सभी शक्तिपीठों में से एक है इस शक्तिपीठ में कोई भी मूर्ति नहीं है अलोपी देवी मंदिर प्रयागराज के अलोपीबाग क्षेत्र में स्थित एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। इस मंदिर की खास बात यह है कि यहाँ देवी की पारंपरिक मूर्ति के बजाय एक पालने की पूजा की जाती है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, माता सती के शरीर का एक हिस्सा इस स्थान पर गिरा था। इसी वजह से मंदिर को शक्तिपीठ से जोड़कर देखा जाता है। श्रद्धालु यहाँ पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए आते हैं।
मनकामेश्वर मंदिर (Mankameshwar Mandir)

मनकामेश्वर मंदिर प्रयागराज में यमुना नदी के किनारे, अकबर किले के पास स्थित भगवान शिव का प्रसिद्ध मंदिर है। यहाँ श्रद्धालु शिवलिंग के दर्शन करते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं।
धार्मिक मान्यता है कि सच्चे मन से यहाँ प्रार्थना करने पर भक्तों की मनोकामनाएँ पूरी होती हैं। मंदिर के आसपास यमुना नदी का दृश्य भी देखने को मिलता है।
प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालु मनोकामेश्वर मंदिर जरूर जाते हैं। आप भी जब प्रयागराज पहुंचे। तो इस मंदिर में जाना ना भूले।
सरस्वती घाट (Saraswati Ghat)

सरस्वती घाट इलाहाबाद में यमुना नदी के किनारे मौजूद है जो इलाहाबाद का सबसे शानदार घाटों में से एक है। इस घाट का नाम विद्या की देवी माता सरस्वती के नाम पर रखा गया है। यह घाट मनोकामेश्वर मंदिर के बिल्कुल नजदीक है।
सरस्वती घाट प्रयागराज में यमुना नदी के किनारे स्थित एक लोकप्रिय घाट है। यहाँ नदी के किनारे बैठकर शांत वातावरण का आनंद लिया जा सकता है। घाट से संगम की ओर जाने वाली नावें भी मिल सकती हैं; नाव की उपलब्धता और किराया मौके पर पता कर लें।
शाम के समय घाट पर श्रद्धालु पूजा और दीपदान करते हैं। यमुना के किनारे स्थित होने के कारण यह जगह धार्मिक आस्था के साथ-साथ नदी के सुंदर दृश्य देखने के लिए भी जानी जाती है।
Hi, मैं पूजा हूँ और मुझे घूमना और घूमने बारे में जानकारी देना बहुत पसंद है मैंने कई जगहों की यात्रा की है आप मेरे इस GhumoGhoomao.com से सफर पर जाने से पहले जानेंगे कि कहाँ घूमें, यात्रो को मजेदार कैसे बनाएं, सस्ते-अच्छे-होटल की जानकारी। उम्मीद है की मेरे द्वारा दिया जानकारी आपके यात्रा आसान बनाएगा!






