गंगासागर कहां है? कब और कैसे जाएं? – गंगा सागर में घूमने की जगह

आप लोगों ने यह तो जरुर सुना होगा की सब तीरथ बार-बार, गंगासागर एक बार। और हम आप लोगों को इस आर्टिकल में गंगासागर में घूमने की जगह और इसके साथ-साथ आप को गंगासागर के बारे में पूरी विस्तृत जानकारी देने वाले हैं ।

गंगा सागर कहां है और कब जाना चाहिए गंगासागर, गंगासागर में मंदिर किसका है, | गासागर कहाँ है? कब और कैसे जाएं?

अगर आप गंगासागर जाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको इस लेख को जरूर पढ़ना चाहिए क्योंकि इसमें हम वह सभी जानकारी दिए हैं जो एक श्रद्धालु और पर्यटक को गंगासागर जाने से पहले जरूर जान लेनी चाहिए

गंगासागर मे लोकप्रिय पर्यटक स्थल – Gangasagar Tourist Places in Hindi

गंगासागर हिंदू धर्म का तीर्थ स्थल है और यहां भारत सहित विश्व भर के लोग घूमने के लिए आते रहते हैं और यहां घूमने के लिए बहुत सी जगहे मौजूद हैं उन जगहों में सबसे लोकप्रिय जगह के बारे में आप जानेंगे

सागर का बीच (सागर तट)

Sagar Tat - Gangasagar
Sagar Tat – Gangasagar

यदि गंगा सागर जाते हैं तो मेन जगह सागर बीच जो पुरे विश्व में ज्यादातर तीर्थ यात्रा करने वालो में गंगासागर के नाम से पॉपुलर है। यही सागर तट मुख्य है जहाँ पर हर साल लाखों पर्यटकों गंगा सागर में मेला लगा होता है।

श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगाने के लिए आते हैं। यह प्राचीन सागर तट है और शांत निर्मल वातावरण देता है।

गंगासागर मेला – तारीख, पुण्य स्नान, दर्शन और यात्रा गाइड

बक्खली

बक्खली से सूर्योदय और सूर्यास्त का बहुत ही अच्छा नजारा दिखता है जो एक काफी यादगार हो सकता है आपके पूरे जीवन भर के लिए और आप इस जगह से शांत वातावरण का आनंद ले सकते हैं।

Bakkhali Sea Beach - Gangasagar
Bakkhali Sea Beach – Gangasagar

यदि आप शहर के भाग दौड़ भरी थकाऊ जिंदगी से दूर आराम के पल बिताना चाहते हो तो ये आपके लिए बक्खली बेहतरीन जगहो में से एक होगा। इसीलिए यहां पर पर्यटकों का आना लगा रहता है

बक्खली से सूर्योदय और सूर्यास्त का मनोरम नजारा  दिखता है। क्योंकि शहर के भाग दौड़ भरी थकाऊ जिंदगी से दूर आराम के पल बिताने के लिए बक्खली गंगासागर के बेहतरीन जगहो में से एक है।

अगर आप गंगासागर के साथ किसी शांत समुद्र तट पर भी घूमना चाहते हैं, तो बक्खाली जा सकते हैं। यहाँ बीच, फ्रेजरगंज और हेनरी आइलैंड जैसी जगहें देखने लायक हैं। अधिक जानकारी के लिए बक्खाली में घूमने की जगह और यात्रा गाइड पढ़ें।

कपिल मुनि का मंदिर

Kapil Muni Mandir - Gangasagar
Kapil Muni mandir – Gangasagar

गंगासागर पहुंचने के बाद आप कपिल मुनि मंदिर का  दर्शन कर सकते हैं मान्यता यह है कि श्रद्धालु जब गंगासागर में डुबकी लगा लेते है तो सबसे पहले कपिल मुनि मंदिर का दर्शन करते हैं इससे उनके सभी पाप कट जाते हैं और सभी मन्नत भी पूरी होती है।

कपिल मुनि मंदिर के पास भागीरथी का मंदिर भी बना हुआ है। जिसमें भागीरथी, माता गंगा को अपने गोद में लिए हुए हैं। इसके साथ ही राजा सागर का भी एक मंदिर बना हुआ है। और गंगा सागर का एक और भी मान्यता है की इस जगह मृत्यु को प्राप्त होने से इंसान को मोक्ष मिल जाता है

भारत सेवा आश्रम गंगासागर

Bharat Sewa Asharam - Gangasagar
Bharat Sewa Asharam – Gangasagar

इस ट्रस्ट को भारत सेवा आश्रम के द्वारा चलाया जाता है। इस जगह पर एक मंदिर भी बना हुआ है। लेकिन यह जगह श्रद्धालुओं के लिए रेंट फ्री गेस्ट हाउस की तरह भि है। जहां पर रुकने की सभी सुविधा मौजूद है।

लेकिन इस जगह भोजन की सुविधा उपलब्ध नहीं है यहां पर आपको गंगासागर से संबंधित तमाम स्मृतियां भी देखने को मिलेगी

ओंकार नाथ मंदिर

यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। इस मंदिर के चारों तरफ पेड़ लगे हुए है। यहां पहुंचने के बाद आप को मानसिक शांति का एहसास होगा। इस जगह को भगवान शिव का ध्यान लगाने के लिए भी जाना जाता है। यहा पर बहुत से लोग ध्यान मुद्रा मे बैठकर ध्यान लगाते हुए भी आप को दिख जाएंगे।

लाइट हाउस

Light house Gangasagar
Light house Gangasagar

गंगासागर समुद्र के किनारे लगे हुए लाइट की रोशनी जब समुद्र पर पड़ती है तो समुद्र का पानी भी रंगीन दिखाता है और लोग इस जगह को गंगासागर सेल्फी प्वाइंट भी कहते हैं और आप भी अपना सेल्फी यहां से क्लिक कर सकते हैं

सजनेखाली

Sajnekhali Ghume
Sajnekhali Ghume

सजनेखाली को सुंदरवन डेल्टा का प्रवेश द्वार कहा जाता है सभी प्राकृति प्रेमियों के लिए यह जगह बहुत ही शानदार है अगर आप जाते हैं तो यहां पर आपको बंगाल टाइगर, मछुआरी बिल्ली, के साथ-साथ मगरमच्छ पार्क भी देखने को मिलेगा।

गंगासागर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

गंगासागर में मकर संक्रांति के मौके पर बहुत बड़ा मेला लगता है। लोककथा यह है कि जब मां गंगा भगवान शिव के जटा से निकलकर सबसे पहले धरती पर पहुंची थी।

तब वह भागीरथी के पीछे चलकर कपिल मुनि के आश्रम पहुंच पहुंचने के बाद वह सागर में मिल गई और जिस दिन मां गंगा, सागर में मिली वह दिन मकर संक्रांति का था।

और मां गंगा के पवित्र जल से चक्रवर्ती सम्राट राजा सागर के 60000 पुत्र जो श्रापग्रस्त हुए थे उनको मुक्ति मिल गयी। तब से मकर संक्रांति के दिन गंगासागर में मेले का आयोजन होता है।

गंगासागर मेला -पुण्य स्नान, दर्शन और यात्रा गाइड

गंगा सागर कहां है? Gangasagar kahan hai

गंगासागर कोलकाता के पास स्थित एक सुंदर सा द्वीप है और कोलकाता से 132 KM दूर, पश्चिम बंगाल में नदीय द्वीपों का एक हिस्सा है। जहाँ पर गंगा नदी बंगाल की खाड़ी में मिलती है। यहाँ हर साल मकर संक्रांति के दिन एक बड़ा मेला लगता है, जिसमें देश विदेश से हजारों लोग इसे देखने और पवित्र स्नान करने आते हैं। यह हिंदुओ का एक पवित्र धार्मिक स्थल हैं।कोलकाता से गंगासागर पहुँचने के लिए सड़क और जलमार्ग दोनों का उपयोग करना पड़ता है।

गंगासागर कैसे जाएं ?

कोलकाता से गंगासागर का सामान्य रास्ता

कोलकाता → काकद्वीप → हारवुड पॉइंट (लॉट नंबर 8) → फेरी → कचुबेरिया → गंगासागर

हारवुड पॉइंट से कचुबेरिया तक मुरीगंगा नदी पार करनी होती है। कचुबेरिया सागर द्वीप पर उतरने का प्रमुख घाट है। वहाँ से गंगासागर और कपिल मुनि मंदिर तक सड़क मार्ग से पहुँचा जा सकता है। पश्चिम बंगाल पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर भी यह रास्ता बताया गया है।

सबसे पहले आपको कोलकाता पहुँचना होगा वहाँ से आप काकद्वीप तक बस या ट्रेन से जा सकते हैं या फिर वहाँ से नाव पकड़ कर सागर द्वीप पहुँचते हैं। उसके बाद आप गाड़ी या ऑटो या फिर प्राइवेट कार से जा सकते हैं।

वापसी के लिए वही नाव और ट्रेन का रास्ता पकड़ सकते हैं या अगर आपके पास कुछ और दिन हैं तो कोलकाता के आसपास भी घूम सकते हैं।

गंगा सागर जाने के लिए का प्लान कर रहे है तो आप सोच रहे होंगे की गंगा सागर कैसे जाये किस तरह से जाना चाहिए, अलग-अलग जगह से अलग अलग तरह से जाया जा सकता है

जैसे कि कही से बस से, ट्रेन से, हवाई जहाज से और जल मार्ग से गंगासागर जा पाएंगे, निचे एक-एक कर के जानकरी दी सब के बारे में :

बस द्वारा गंगा सागर कैसे जाएं ?

कोलकाता से गंगासागर बस से जाने के लिए आपको धर्मतला के लिए बस पकड़ना होगा। जब आप धर्मतल्ला बस स्टैंड पहुंच जाएंगे तो उसके बाद आपको  काकद्विप के लिए बस पकड़ना होगा

काकद्विप से आप  ऑटो या टैक्सी से हार्डवुड पॉइंट तक पहुंचना होगा और यहा आप को बहुत से क्रूज मिल जाएंगे जो आप को गंगा सागर तक पहुचा देंगे।

ट्रेन से कैसे जाएं गंगा सागर ?

ट्रेन से गंगासागर जाने के लिए आपको सबसे पहले हावड़ा रेलवे स्टेशन पर जाना होगा और यहां से आपको लोकल ट्रेन से काकद्विप रेलवे स्टेशन तक पहुंचना होगा।

फिर काकद्विप से आगे की यात्रा करने के लिए आपको ऑटो पड़कर कछ्बेरिया घाट तक जाना होगा। यहां से आपको आगे की यात्रा पानी की जहाज या क्रूज में बैठकर आप गंगासागर तक पहुंच जाएंगे

ट्रेन से गंगासागर कैसे पहुँचें?

कोलकाता से ट्रेन के जरिए गंगासागर जाने के लिए:

  1. सियालदह स्टेशन से काकद्वीप या नामखाना जाने वाली लोकल ट्रेन लें।
  2. काकद्वीप स्टेशन से स्थानीय वाहन लेकर लॉट नंबर 8 फेरी घाट पहुँचें।
  3. फेरी से मुरीगंगा नदी पार करके कचुबेरिया जाएँ।
  4. कचुबेरिया से बस, साझा वाहन या टैक्सी लेकर गंगासागर पहुँचें।

हवाई जहाज से गंगासागर कैसे जाएं ?

हवाई मार्ग से गंगासागर कैसे पहुँचें?

गंगासागर जाने के लिए कोलकाता का नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा सबसे नजदीकी प्रमुख हवाई अड्डा है।

हवाई अड्डे से टैक्सी या दूसरे वाहन से काकद्वीप के लॉट नंबर 8 फेरी घाट पहुँचें। वहाँ से फेरी लेकर कचुबेरिया जाएँ और फिर स्थानीय वाहन

हवाई जहाज से गंगासागर जाने के लिए आपको नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचना होगा। और यहां से गंगासागर की दूरी लगभग 142 किलोमीटर है, इस यात्रा को ट्रेन बस और कैब से ही पूरी कर काकद्वीप के लॉट नंबर 8 फेरी घाट पहुँचें। फिर वहाँ से फेरी लेकर कचुबेरिया जाये उसे बाद कोई लोकल गाड़ी से गंगासागर पहुँचें।

जल मार्ग से गंगासागर कैसे जाएं ?

जल मार्ग से गंगासागर जाने के लिए कोलकाता मिलेनियम घाट पार्क से, गंगासागर कुछ्बेरिया के लिए आपको बहुत से क्रूज और पानी की जहाज  मिल जाएगी मिलेनियम पार्क से सबसे पहला जहाज सुबह के 7:00 से चलना शुरू होता है। जो लगभग 10:30 बजे तक कुछ्बेरिया पहुंचा देता है। 

फेरी सेवा की जरूरी जानकारी

लॉट नंबर 8 और कचुबेरिया के बीच फेरी से नदी पार करनी होती है। फेरी का समय और किराया मौसम, ज्वार-भाटा और यात्रियों की भीड़ के हिसाब से बदलता है।

यात्रा पर निकलने से पहले फेरी की ताजा जानकारी जरूर जाँच लें। मकर संक्रांति और गंगासागर मेले के दौरान भीड़ ज्यादा होती है, इसलिए सफर के लिए अतिरिक्त समय रखें।

यात्रा की योजना बनाते समय ध्यान रखें

  • ट्रेन, बस और फेरी का समय यात्रा वाले दिन दोबारा जाँच लें।
  • फेरी घाट तक पहुँचने और दूसरी तरफ उतरने के बाद स्थानीय वाहन लेने के लिए भी समय रखें।
  • मकर संक्रांति और गंगासागर मेले के दौरान भीड़ और ट्रैफिक ज्यादा होता है।
  • बुजुर्गों या छोटे बच्चों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो बीच-बीच में आराम के लिए समय रखें।
  • स्थानीय वाहन में बैठने से पहले किराया और कहाँ जाना है, यह साफ कर लें।

गंगासागर कब जाना चाहिए

आप अगर सोच रहे हैं गंगा सागर कब जाये तो सबसे बेस्ट महीना अक्टूबर से फरवरी के बीच का होगा। यहाँ का मौसम इस टाइम अच्छा रहता है जो आपको घूमने का एक अच्छा आनन्द देता है। इसी बीच यात्री काफी आते हैं अगर आपको फोटोग्राफी और भीड़, मेला पसंद है तो ये समय बलकुल सही है।

ऐसे तो गंगा सागर में पूरे साल पर्यटक और तीर्थ यात्री की भीड़ लगी होती है लेकिन गंगासागर जाने के लिए सबसे सही महीना अक्टूबर से फरवरी के बीच होता है ठंडी के महीने में गंगासागर घूमने सबसे अच्छा एक विकल्प है और इसी महीने में पर्यटक और तीर्थ यात्री काफी आते हैं यहाँ यात्रा के लिए।

और यदि आप गंगा सागर में मकर संक्रांति के दिन डुबकी लगाने चाहते हैं जिसका विशेष महत्व होता है तो आपको जनवरी का महीना में जाना चाहिए जिससे आप स्नान करने के साथ-साथ मेला का भी आनंद ले सके।

जानिए गंगासागर मेला – तारीख, पुण्य स्नान, दर्शन और यात्रा गाइड

गंगासागर जाने में खर्चा

गंगासागर जाने में और वहां घूमने मे होने वाले सभी  प्रति व्यक्ति खर्च 5 हजार से 8 हजार रुपए तक का आएगा लेकिन इतने पैसों में आप बहुत आराम से गंगासागर की यात्रा पूरी कर लेंगे

और लोक कथाओं में कहा भी जाता है सब तीरथ बार-बार गंगासागर एक बार। 

गंगासागर यात्रा में अपने साथ क्या-क्या लेकर जाएं

गंगासागर यात्रा आप जरूरी चीज ही लेकर जाएं जैसे कपड़े दवाइयां कुछ खाने की चीज ही लेकर जाए और कोशिश यही करें कि ज्यादा भारी भरकम सामान लेकर न पहुंचे इससे आपको थोड़ी असुविधा भी हो सकती है। 

क्योंकि गंगासागर में सब कुछ उपलब्ध है आप पैसे देकर खुद के जरूरत की चीज खरीद सकते हैं। 

गंगासागर तीर्थ स्थल पर स्थानीय भोजन

गंगासागर पश्चिम बंगाल राज्य में आता है। और यह जगह मछली से बनने वाले तमाम व्यंजन के लिए मशहूर है लेकिन अगर आप शाकाहारी है तो आपके लिए भी स्थानी शुद्ध शाकाहारी भोजन भि उपलब्ध हैं। 

शाकाहारी लोगों के लिए

शाकाहारी लोगों के लिए गंगासागर का स्थानीय भोजन मे सबसे लोकप्रिय मोचर घोंटू है। इसे केले के फुल और कद्दूकश किया हुआ नारियल से बनाया जाता है इसका टेस्ट बहुत शानदार होता है । 

इसे रोटी और चावल के साथ खाया जाता है। 

मांसाहारी लोगों के लिए

गंगासागर में मिलने वाले चिंटू मछली बहुत ही लोकप्रिय है। और गंगासागर पहुंचने वाले लोग जो मांसाहारी होते हैं वह इसे खाना बहुत पसंद करते हैं । 

और गंगासागर में मिलने वाले स्पेशल झींगा का भी  लोग बहुत तारीफ करते हैं । 

गंगासागर में रुकने का जगह

गंगासागर में रुकने के लिए होटल, धर्मशाला, और टेंट, भी मौजूद है। आप अपने बजट के अनुसार रुकने के इन तरीकों को चुन सकते हैं। 

धर्मशाला

गंगासागर में आपको जगह-जगह पर तमाम धर्मशाला रुकने के लिए मिल जाएंगे हालांकि सभी धर्मशाला का रेट भी अलग-अलग होता है जो धर्मशाला में दिए जा रहे सुविधाओं पर निर्भर करता है। 

आपको कुछ धर्मशाला में खाने-पीने की सुविधा भी मिल जाती है और कुछ धर्मशाला में ठहरने की हीं व्यवस्था होती है धर्मशाला में रुकने के लिए आपको कम से कम ₹700 तक का चार्ज देना पड़ सकता है। 

होटल

गंगासागर में आपको रुकने के लिए बहुत से होटल भी बने हुए हैं जहां आप ठहर सकते हैं जिनमें से कुछ होटल लग्जरी सुविधा भी देते हैं और कुछ होटल बस रहने और खाने-पीने की ही सुविधाएं देते हैं। 

आप अपने बजट के अनुसार अपने लिए होटल बुक कर सकते हैं गंगासागर में साधारण होटल में रुकने के लिए आपको कम से कम ₹1500 तक का चार्ज देना पड़ सकता है। 

टेंट

आपको गंगासागर में जगह-जगह पर टेंट वाले होटल भी देखने को मिल जाएंगे जो खुले आसमान के नीचे टेंट से बने होते हैं और इन होटल में आपको एक बेड मिल जाएगा जिसमें आप अपनी थकान को दूर कर सकते हैं। 

 टेंट वाले होटल की यह खासियत होती है की यहां से सूर्योदय और सूर्यास्त का शानदार नजारा देखने को मिलता है और टेंट वाले होटल में रुकने के लिए आपको प्रति बेड का चार्ज कम से कम ₹400 देने पड़ सकते हैं। 

गंगासागर में मुफ्त में रुकने के लिए

अगर आप गंगासागर में रुकने के लिए पैसे खर्च नहीं करना चाहते तो आपके लिए वहां यह भी ऑप्शन मौजूद है गंगासागर सेवा आश्रम मे आप बिना पैसे खर्च किए रुक सकते हैं

लेकिन यहां पर खान की कोई व्यवस्था नहीं होता है आपको बाहर होटल से ही खाना खाकर आना होगा। 

गंगासागर में खरीदारी

गंगासागर से घर की सजावट करने की तमाम चीज बिकती हुई दिख जाएगी और छोटे बच्चों के लिए मिट्टी और लकड़ी के खिलौने भी आप खरीद सकते हैं जो ये कोई अन्य स्थानों पर आपको देखने को नहीं मिलेंगे। 

आपके पास खरीदारी करने के लिए गंगासागर में बहुत सी चीज मौजूद हैं लेकिन यहां का दाम भी महंगा है क्योंकि यह आईलैंड पर बसा हुआ है और यहां बिकने वाली सभी चीज बाहर से ही आती हैं। 

गंगासागर से पवित्र गंगाजल को जरूर लाएं और उसे अपने घर के मंदिर में रखें और जो लोग गंगासागर स्नान करने या घूमने के लिए जाते हैं वह सभी लोग गंगासागर से पवित्र गंगा जल को जरूर अपने घर लाते हैं। 

गंगासागर के बाद – कोलकाता मे घूमने के बेहतरीन जगहे

कालीघाट कालि मंदिर

कालीघाट मे माता काली का सबसे प्रमुख मंदिर है यह मंदिर 51 सक्तिपीठ मे से एक है। इसी जगह माता सती के मृत्यु के बाद शरीर के अंग गिरे थे और कोलकाता के सबसे प्रमुख स्थानों मे से एक है कालीघाट कालि मंदिर । 

कालीघाट सक्तिपीठ के दर्शन करने से भक्तो के सभी मनोकामना अतिशीघ्र पूरे हो जाते है। 

हावड़ा ब्रिज

कोलकाता जाने के बाद अगर आप हावड़ा ब्रिज नही देखे तो आप का कोलकाता जाना अधूरा रह जाएगा। हावड़ा रेलवे station के ठीक सामने हावड़ा ब्रिज बना हुआ है। 

इस ब्रिज की खासियत यह है की यह ब्रिज 4 पाया पर बना हुआ है

विक्टोरिया मेमोरियल

विक्टोरिया मेमोरियल को महारानी विक्टोरिया के सम्मान मे बनाया गया है। इस स्मारक को सफ़ेद संगमरमर से बनाया गया है।यह एक भव्य संग्रहालय भी है इसमे आप इतिहास से जुड़े तमाम खजाना और स्मृतो को देख सकते है।

साइंस सिटी

यह कोलकाता का प्रमुख टूरिस्ट प्लेस मे से एक है इसमे 3D एनीमेशन , स्पेस थिएटर, टाइम मशीन, डायनाशोर Complax , के साथ साथ, यह विज्ञान के संग्रहालय के लिए भि जाना जाता है।

Note – गंगासागर में कई बार सामनो की चोरी भी हो होती हैं इसलिये अपने सामान का ध्यान आप खुद से दें और कोशिश करें कि आप जरूरत का समान लेकर ही गंगासागर जाएं।

गंगासागर की यात्रा कितने दिन में पूरी करें?

अगर आप गंगासागर जाने की योजना बना रहे हैं, तो अपनी सुविधा के अनुसार 1 दिन या 2 दिन का यात्रा प्लान बना सकते हैं। कोलकाता से सुबह जल्दी निकलकर एक दिन में मुख्य दर्शन करना संभव हो सकता है, लेकिन फेरी, स्थानीय परिवहन और वापसी के समय को देखते हुए दो दिन की यात्रा ज्यादा आरामदायक रहती है।

हमने अलग लेख में दोनों विकल्पों का पूरा कार्यक्रम, यात्रा का समय, आने-जाने का रास्ता और अनुमानित बजट बताया है।

पूरी जानकारी पढ़ें: गंगासागर यात्रा प्लान – 1 दिन और 2 दिन का पूरा Itinerary

FAQ

कोलकाता से गंगासागर कितना दूर है ?

कोलकाता से गंगासागर की दूरी 132 किलोमीटर की है

गंगासागर तीर्थ स्थल कहां है ?

गंगासागर तीर्थ स्थल पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना में बने सागर आइलैंड को गंगासागर कहा जाता है गंगासागर भारत के पश्चिम बंगाल, राज्य में स्थित है

हावड़ा से गंगासागर की दूरी कितनी है ?

हावड़ा से गंगासागर की दूरी 122.1 KM का है

गंगासागर किस जिले में है ?

गंगासागर साउथ 24 परगना में पड़ता है

गंगासागर कहां स्थित है 

गंगासागर बंगाल की खाड़ी के कॉन्टिनेंटल सेल्फ में स्थित है और यह एक आइलैंड है जो पश्चिम बंगाल राज्य के अंतर्गत आता है

गंगासागर घूमने के लिए कितना बजट चाहिए

गंगासागर घूमने के लिए प्रति व्यक्ति का खर्च लगभग ₹8000 से लेकर ₹10000 है तक आता है

गंगासागर में क्या-क्या देखने के लिए है

गंगासागर में देखने के लिए आपके पास लंबी समुद्री बीच से लेकर सुंदरवन वन अभ्यारण और हरे भरे जंगल और शांत वातावरण मौजूद है प्राकृतिक प्रेमियों के लिए यह जगह स्वर्ग से काम नहीं है

गंगासागर जाने में कितना टाइम लगता है

कोलकाता से गंगासागर पहुंचने में काम से कम 5 घंटे तक का समय लगता है

कोलकाता से गंगासागर का किराया कितना है

कोलकाता से गंगासागर जाने का किराया अलग-अलग है अगर आप ट्रेन से जाते हैं तो आपको लगभ ₹300 – 500 का टिकट लेना होगा अगर आप बस से जाते हैं तो आपको लगभ ₹500 -700 का टिकट लेना होगा और अगर वही आप क्रूज  से जाते हैं तो आपको ₹1000 टिकट के देने पड़ेंगे ये सरे किराये टाइम टू टाइम चेंज होता है

गंगासागर के नजदीक कौन सा रेलवे स्टेशन है

गंगासागर के नजदीकी रेलवे स्टेशन का नाम किरनाहर रेलवे स्टेशन है और यहा से गंगासागर की दूरी 6 Km है

जानिए – पुरी में घूमने के लिए बेहतरीन जगह और प्रमुख दर्शनीय स्थल

Canclusion

आर्टिकल में गंगासागर में घूमने वाले पर्यटक स्थल सहित तमाम अन्य जानकारी भी दी है और उम्मीद है कि यह लेख आपको बहुत ही अच्छा लगा होगा।

आप इस आर्टिकल को GhumoGhOOmao.com पर पढ़ रहे हैं और हमने घूमने फिरने की तमाम जगह के बारे में इसी तरह की जानकारी लिखी है आप उन आर्टिकल को भी जरूर पढ़ें

यह आर्टिकल आपको पढ़कर कैसा लगा कमेंट में जरूर बताएं और अगर आपके मन में गंगासागर को लेकर कोई सवाल अधूरा रह गया हो तो आप हमसे पूछे हम उसका जवाब आपको कमेंट में जरूर देंगे।

10 thoughts on “गंगासागर कहां है? कब और कैसे जाएं? – गंगा सागर में घूमने की जगह”

  1. Very informative and nice information. Please let me know if we should visit gangasagar on kartik purnima. How many people visit?

    Reply
    • आप अपनी सुविधानुसार जितने लोग जाना चाहे उतने जा सकते हैं।

      Reply
  2. धन्यवाद आपने जो जानकारी दी है मेरी गंगासागर जाने की इच्छा है

    Reply
    • राजबहादुर जी – आपका बहुत-बहुत धन्यवाद ! आपने जो जानकारी दी है मेरी गंगासागर जाने की इच्छा है!
      हमें खुशी है कि हमारी दी हुई जानकारी से आपकी गंगासागर जाने की इच्छा और मजबूत हुई।

      भगवान आपको जल्द ही गंगासागर के दर्शन कराएं और आपकी यात्रा शुभ व मंगलमय हो।
      अगर आपको यात्रा से जुड़ी और भी कोई जानकारी चाहिए तो बेझिझक पूछिए। यहाँ के बाद आप पुरी में घूमने के प्रमुख दर्शनीय स्थल है।

      Reply

Leave a Comment